Loading...
अभी-अभी:

राजीव गांधी ने कहा था, रुपए में 15 पैसे विकास के लिए : अजय टम्टा

image

Jul 30, 2017

रायपुर : अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक में हिस्सा लेने आए केन्द्रीय कपड़ा मंत्री अजय टम्टा ने मोदी की तारीफों के साथ कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी को कांग्रेस शासनकाल के इतिहास को देखना चाहिए। कांग्रेस की जब सरकारें थी तो किस तरह से आदिवासी और दलितों पर अत्याचार होता था। राहुल गांधी मोदी सरकार पर हिंसा फैलाने का आरोप लगा रही हैं, जबकि सच्चाई क्या हैं ये देश देख रहा हैं।

राजीव गांधी जब प्रधानमंत्री थे तब खुद कहते थे रुपए में 15 पैसे विकास के लिए पहुंचता था। मतलब भ्रष्टाचार किस स्तर का रहा कांग्रेस शासनकाल में समझा जा सकता हैं। मोदी सरकार आज हर वर्ग को आगे बढ़ाने का काम कर रही हैं। दलित वर्ग के रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति बनाया। दलितों का उत्थान आज बीजेपी सरकार ही कर रही हैं। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि एससी वर्ग के विकास में आज केन्द्र और राज्य की सरकारें बेहतर काम कर रही हैं।

अंबेडकर जी से जुड़े सभी स्थलों को विकसित करने और स्मारक बनाने का काम आज मोदी सरकार ही कर रही हैं। वहीं उन्होंने कहा कि आज कपड़ा व्यापारियों के साथ कपड़े बनाने का काम करने वाले बुनकर समाज के लिए भी सरकार लगातार बेहतर योजनाएं ला रही हैं। छत्तीसगढ़ के कोसा-सिल्क उत्पाद को बढ़ावा देने केन्द्रीय स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।