Loading...
अभी-अभी:

महिला की आंखों में मिर्ची पाउडर फेंक नाकाबपोशों ने गले से छीना मंगलसूत्र

image

Nov 16, 2017

इंदौर : घर के बाहर खाना खाने के बाद बच्चों के साथ टहल रही महिला की आंखों में बदमाशों ने मिर्ची पाउडर फेंक दिया। इसके बाद बदमाशों ने उसके गले से मंगलसूत्र छीन लिया और भाग गए। तीन नाकाबपोश बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। इसके पहले की महिला कुछ समझ पाती, बदमाश गलियों में घूस कर रफू चक्कर हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी हैं।

घटना इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र की हैं। बुधवार देर रात रिटायर्ड डिप्टी रेंजर की पत्नी अपने जेठानी और दोनों नवासों के साथ खाना खाने के बाद टहलने निकली थी। महिला 60 फीट रोड़ स्थित एमपी पब्लिक स्कूल के पास से टहल कर जैसे ही सोमानी नगर इलाके में पहुंची, वैसी ही सामने से 3 नाकाबपोश बदमाश उनके पास पहुंचे गए।

महिला के आंखों में मिर्ची पाउडर फेंक कर उसके गले से मंगलसूत्र छीन कर भाग खड़े हुए। जानकारी के मुताबिक जहां पर घटना हुई थी, वहीं पास में दो आरक्षक भी खड़े थे। परिवार के मुताबिक घटना के बाद बच्चें और परिवार में दहशत बैठ गई थी।

एरोड्रम पुलिस के माने कल रात में दो महिलाएं घर के बाहर टहल रही थी। इसी दौरान दो नाबालिग जैसे लड़के थे, उन्होंने चेन स्नेचिंग की वारदात की हैं। अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्दी ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।