Loading...
अभी-अभी:

महिला मोर्चे अध्यक्ष के लिए 28 जिला अध्यक्षों के नामों का ऐलान

image

May 28, 2017

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चे की अध्यक्ष लता एलकर ने मोर्चे के 28 जिला अध्यक्षों के नामों का आज शनिवार दोपहर में ऐलान कर दिया। मोर्चे की प्रदेश कार्यालय मंत्री भावना सिंह ने बताया कि घोषित अध्यक्षों में अश्वनी पराजपे जबलपुर नगर, अनुपमा नेता बालाघाट, प्रीती बिसेन छिंदवाड़ा, भावना सिंह कटनी, गोमती ठाकुर सिवनी, सतना जैन डिंडौरी, पदमा भोजे इंदौर नगर, अंजना पटेल बड़वानी, सुषमा पाठक धार, धनलक्ष्मी शर्मा खरगोन, प्रीती नायक जैन सागर, आशा गुप्ता पन्ना, द्रोपदी कुशवाहा छतरपुर, प्रतिभा तिवारा दमोह, सुशीला राजपुर टीकमगढ़, साधना जैन उज्जैन ग्रामीण, माया पटेल देवास, मीना जायसवाल नीमच, बीना माहेश्वरी शाजापुर, इंद्रा गर्ग आगर, मनीषा पाठक रीवा, किरण सिंह सतना, रानी शुक्ता उमरिया, सुनीता सिंह अनुपपुर, रेखा शिवहरे बैतुल, दुर्गा रानी मौर्य हरदा, किरण गुप्ता दतिया और बीना शर्मा शिवपुरी।