Loading...
अभी-अभी:

महिला समेत गांजा तस्कर गिरफ्तार

image

Oct 30, 2017

भोपाल : राजधानी की कोहेफिजा पुलिस ने गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक महिला भी शामिल है।  आरोपियों से 31 किलो गांजा और एक जायलो गाड़ी जप्त की गई है।  

कोहेफिजा पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान संदेह के आधार पर एक जायलो गाड़ी को रोका। जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसमें स्पेशल केविन बना रखी थी, जिसमें 31 किलो गांजा 16 पैकटों में रखा गया था। आंध्रप्रदेश से  लाई जा रही गांजे की खेप को राजधानी में कहा खपाया जाना था, पुलिस अभी इसका पता कर रही है।

पुलिस ने बताया कि पहले भी ये लोग इंदौर, भोपाल में और भी कई जगह गांजे की तस्करी कर चुके है। जायलो गाड़ी को इन्होंने किराये से ले रखा था और ये तीनों टी मंणी कांत, टी वारह प्रसाद और वी लक्ष्मी ईस्ट गोदाबरी जिले के रहने वाले है। फिलहाल में पुलिस इन तीनों से पूछताछ कर रही है।