Loading...
अभी-अभी:

मां जगदंबा का ऐसा भक्त, क्या देखा हैं आपने?

image

Sep 28, 2017

जबलपुर : वैसे तो मां जगत जननी जगदंबा के भक्त पूरी देश और दुनिया में हैं। जो अपनी भक्ति और आराधना से मां दुर्गा को प्रसन्न कर मनोकामना पूरी करने विनती करते हैं, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे भक्त के बारे में बताते हैं, जिसने पूरे 9 दिन मां जगदंबा की सेवा में लगा दिए।

यह सब कोई साधारण भक्ति से नहीं बल्कि बेहद कठिन तप करके। जबलपुर से करीब 20 किलोमीटर दूर ग्रामीण अंचल के जमुनिया गांव में एक भक्त ने अपने पूरे शरीर पर देवी दुर्गा के प्रतीक माने जाने वाले जवारों को बोया हैं, जो पूरे 9 दिनों से एक सी अवस्था में अपने शरीर पर जवारों को रख कर लेटा हुआ हैं।

श्री 108 अशोकानंद जी के नाम से प्रसिद्ध मां दुर्गा के भक्त पिछले 9 दिनों से इसी अवस्था में लेटे हुए हैं। विश्व शांति का मकसद लेकर शरीर पर जवारे बोने का अशोकानंद जी का यह कोई पहला मौका नहीं हैं।

बताया जा रहा हैं कि अशोकानंद जी पिछले 13 सालों से लगातार इसी तरह मां जगत जननी की भक्ति करते आ रहे हैं। जबलपुर के पहले व प्रदेश के कई जिलों में इस तरह स्वयं के ऊपर जवारे बो चुके हैं। फिर चाहे वह चैत्र नवरात्र या फिर शारदे नवरात्र हो।

अशोकानंद जी का कहना हैं कि उन्हें ऐसा करने में किसी भी तरह की परेशानी नहीं होती हैं। आम जनता, देवी भक्तों और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से उनकी आराधना और भक्ति संभव हो जाती हैं। अशोकानंद जी बताते हैं कि नवरात्र के नौ दिनों तक इसी तरह अपने शरीर पर जवारे बोए रहते हैं।

इस दौरान वह दिन में कुछ बूंदें जल की लेते हैं और देवी की कृपा से उनकी आराधना पूरे 9 दिनों तक संभव हो जाती हैं। अशोकानंद जी का कहना हैं कि वह ऐसा केवल विश्व शांति के मकसद को लेकर करते हैं। ताकि देश में भाईचारा और एकता हमेशा बना रहे।