Loading...
अभी-अभी:

मेगा पावर प्लांट के लिए अनुबंध करने भोपाल पहुंचे केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू

image

Apr 17, 2017

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी में रविवार रात को केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू भोपाल पहुंचे। रात को होटल कोर्टयार्ड मेरियट में रुके। सुबह करीब 10 बजे प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान होटल कोर्टयार्ड मेरियट नायडू को लेने पहुंचे। जहां पहले उन्होने केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू से मुलाकात की। मुलाकात के बाद नायडू को लेकर सीएम शिवराज सिंह सीएम आवास रवाना हुए। आज इसी होटल में रीवा सोलर मेगा पावर प्लांट के लिए सरकार का 3 कंपनियों से करार किया जाना है।