Loading...
अभी-अभी:

मोबाइल फोन को लेकर युवक की हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार

image

Nov 14, 2017

इंदौर : पलासिया थाना क्षेत्र के विनोबा नगर में रविवार रात हुए विवाद के बाद एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि आरोपियों का काफी लम्बे समय से मृतक नीलेश के भाई राकेश से विवाद चल रहा था। घटना वाले दिन भी आरोपियों का मृतक नीलेश के भाई राकेश से ही विवाद हुआ था और विवाद के बाद आरोपी राकेश से ही विवाद करने उसके घर पहुंचे थे, लेकिन इसी दौरान घर पर आरोपियों को राकेश नहीं मिला। उसका भाई नीलेश घर पर मिल गया।

जिसके बाद दोनों में विवाद हुआ और विवाद के बाद आरोपियों ने नीलेश पर चाकूओं से हमला कर दिया। जिसके कारण नीलेश की मौत हो गई। पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को बताया कि राकेश से मोबाइल फोन को लेकर पुराना लेन देन था, जसमें बहस चल रही थी।

रविवार रात भी मोबाइल फोन के बार में पूछने पर ही विवाद हुआ। फिलहाल पुलिस ने हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले चार आरोपियों में से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, अन्य की तलाश जारी है।