Loading...
अभी-अभी:

सीडी कांड में सत्ता पक्ष का षड्यंत्र होगा उजागर : भूपेश

image

Nov 14, 2017

राजनांदगांव : डोंगरगढ़ में राजीव गांघी पंचायती राज संगठन छत्तीसगढ़ द्वारा इंदिरा जन अधिकार पदयात्रा की शुरूआत करने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल ने सीडी कांड में बयान दिया। भूपेश ने कहा कि इसमें सत्ता पक्ष का षड्यंत्र है।

डोंगरगढ़ से भिलाई तक इंदिरा जन अधिकार पदयात्रा में प्रदेश से कांगेस नेता कार्यकर्ता बड़ी संख्या में डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी मन्दिर पहुंचे थे। जहां प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल, कमलेश्वर पटेल, टीएस सिंहदेव, रविन्द्र चौबे, देवव्रत सिंह, छाया वर्मा, फूलो देवी सहित नेता कार्यकर्ताओं ने माता के दर्शन किए।

इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल ने पत्रकारों द्वारा सीडी कांड पर पूछे गए सवाल पर  कहा कि जिस तरह से झीरम घाटी में सत्ता पक्ष का षड्यंत्र था, जिसका आज तक पता नहीं चला, वहीं अंतागढ़ में कांग्रेस प्रत्यासी को खरीदने का मामला हो, उसी तरह सीडी कांड में भी देर सवेर सत्ता पक्ष का षड्यंत्र उजागर होगा।