Loading...
अभी-अभी:

राजस्व मंत्री ने वार्ड-26 में शौचालय निर्माण के लिए खोदा गड्डा

image

Sep 17, 2017

भोपाल : राजस्व, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म-दिन पर वार्ड-26 सेवनिया गोड़ में कमल सिंह उइके के घर में शौचालय निर्माण के लिए गड्डा खोदा। उइके के पास जमीन नहीं होने के कारण अभी तक उनके यहां शौचालय नहीं बना था।

गुप्ता ने बताया कि पार्षद संतोष सिंह उइके ने शौचालय बनाने के लिए जमीन दी है। उन्होंने कहा कि जिनके घर में शौचालय नहीं बनाये जा सकते उनके लिए सामुदायिक शौचालय बनाए जाएं। उइके ने कहा कि सबको शौचालय का उपयोग करना चाहिए। गौरतलब है कि गत दिनों बी.जे.पी. के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उइके के घर भोजन किया था। सेवनिया गोड़ में 1164 शौचालय बनाए जा चुके हैं। प्रत्येक शौचालय के लिए 13600 रूपये स्वीकृत किए गए हैं।