Loading...
अभी-अभी:

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 10 नवंबर को आ रहे है राजधानी

image

Nov 4, 2017

भोपाल : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 10 नवंबर को राजधानी आएंगे। राष्ट्रपति यहां दो कार्यक्रमों में भाग लेंगे। राष्ट्रपति राष्ट्रीय प्रदर्शनी जवाहरलाल नेहरू नेशनल एग्जीविशन फॉर साइंस एंड मैथ्स में शामिल होंगे। इस प्रदर्शनी का आयोजन प्रशासन अकादमी में किया गया है।

इसमें देश के 22 राज्यों के 295 विद्यार्थी और शिक्षक भाग लेंगे। राष्ट्रपति लाल परेड मैदान में आयोजित कबीर प्रगटोत्सव कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। राष्ट्रपति के भोपाल आगमन को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। रामनाथ कोविंद का राष्ट्रपति बनने के बाद ये पहला भोपाल दौरा होगा।