Loading...
अभी-अभी:

कांग्रेस बजा देगी सरकार की ईंट से ईंट : पुनिया

image

Nov 4, 2017

रायपुर : छत्तीसगढ़ कांग्रेस भवन में आज पीएल पुनिया ने नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक ली। दिल्ली लौटने से पहले पुनिया पदाधिकारियों को नसीहत देकर गए। पुनिया ने संगठन चुनाव को लेकर कहा कि वे जिला अध्यक्षों को लेकर किसी तरह के विवाद में ना रहे।

पुनिया ने कहा कि जो भी जिलाध्यक्ष बनेगा, वो आपका अपना होगा। नए जिलाध्यक्ष के साथ सभी मिलकर काम करें। सत्ता में आने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। पुनिया ने कांग्रेस नेताओं से कहा कि आपसी मतभेद दूर करें, कोई विवाद ना रखें। संगठन के नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच मन मुटाव नहीं होना चाहिए।

पुनिया ने सीडीकांड को लेकर कहा कि इस मसले पर पार्टी पीछे नहीं है, जो मामला पब्लिक डोमेन में है, उसे कांग्रेस जोर-शोर से उठाएगी। पुनिया ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने प्रताड़ित किया, तो कांग्रेस सरकार की ईंट से ईंट बजा देगी। उन्होंने कहा कि कोई भी सीडी को असली या नकली बताने के फेर में न रहे, अगर कोई चीज उजागर हुई है तो उसका जमकर विरोध करें।