Loading...
अभी-अभी:

राह चलते लोगों पर सिरफिरों ने किया लगातार हमला

image

Jul 26, 2017

ग्वालियर : रात में सिरफिरों के आतंक से पूरा शहर दहशत में आ गया हैं। एक्टिवा पर सवार तीन बदमाशों को जो दिखा उस पर चाकू मारकर घायल कर दिया। अलग-अलग जगहों पर एक के बाद एक चार लोगों के घायल होने की खबर हैं। दो की हालत गंभीर हैं, उन्हें जयारोग्य अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया हैं।

लगभग 45 मिनट तक उत्पात मचाने के बाद पुलिस ने हमलावरों को पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया। तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही हैं। पहला हमला कमानी पुल पर किया, फिर समाधिया कॉलोनी में, उसके बाद गेंढ़ेवाली सड़क पर दो लोगों पर वार किया। घायलों के नाम विष्णु राठौर, दिलीप राधे, आकाश खटीक और श्याम झा हैं।