Loading...
अभी-अभी:

लालघाटी में सीएम शिवराज ने किया पंडित दीनदयाल की प्रतिमास्थल का भूमिपूजन

image

May 25, 2017

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के लालघाटी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमास्थल का भूमिपूजन किया। पंडित उपाध्याय की प्रतिमा को रोटरी से हटाकर उसी चौराहे के राइट टर्न पर लगाया जाएगा। करीब डेढ़ करोड़ की लागत से प्रतिमा स्थापना और सौन्दर्यीकरण का काम किया जायेगा। भूमिपूजन कार्यक्रम में सीएम शिवराज के अलावा स्वामी अवधेशानंद, महापौर आलोक शर्मा, भोपाल सांसद आलोक संजर मौजूद थे। कार्यक्रम को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और स्वामी अवधेशानंद ने संबोधित किया। वहीं महापौर आलोक शर्मा के मुताबिक दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ये निर्णय लिया गया था।