Loading...
अभी-अभी:

शहर में अभी से गहराया जल संकट, नागरिकों ने किया चक्का जाम

image

Jan 18, 2018

**बुरहानपुर**। शहर में ग्रीष्म ऋतु आरम्भ होने के पूर्व ही जल संकट गहराने लगा है, जिस कारण अब नागरिकों में भी जल संकट को लेकर गुस्सा देखा जा रहा है। जिसको लेकर आज उपनगर लालबाग के नागरिकों ने थाने के सामने चक्का जाम कर दिया। जैसे ही नगर निगम के अधिकारियों को चक्का जाम की सूचना मिली तुरन्त ही निगम आयुक्त मोके पर पहुंचे, और नागरिकों से चर्चा कर रोड़ से हटाया। **कई बार कर चुके हैं शिकायत...** उपनगर के नागरिकों ने आयुक्त को अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि अभी तो गर्मियां आरम्भ भी नहीं हुई हैं, इसके पूर्व ही नलों में पानी नहीं आ रहा है। विगत 3 वर्षों से उपनगर के लोगों को जल संकट से जूझना पड़ रहा है। कई बार जनप्रतिनिधियों और निगम के कर्मचारियों को जल संकट के बारे में बता चुके हैं, बावजूद इसके कोई हल नहीं निकल रहा है जिसपर निगम आयुक्त ने क्षेत्र के बंद पड़े कुओं को देखा और उनकी साफ सफाई कर जल्द ही पानी की समस्या को हल करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान निगम सभापति और जल विभाग के प्रभारी अधिकारी में नोंकझोक भी हो गई जल विभाग चेयरमेन ने अधिकारियों पर अपनी मनमानी करने का आरोप भी लगाया।काफ़ी समय की समझाईश के बाद लोगों का आक्रोश कम हुआ।