Loading...
अभी-अभी:

सीएम धामी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय को किया नमन, UKSSSC पेपर लीक मामले में सख्त कार्रवाई का ऐलान

image

Sep 25, 2025

सीएम धामी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय को किया नमन, UKSSSC पेपर लीक मामले में सख्त कार्रवाई का ऐलान

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर देहरादून के दीनदयाल पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल के अंत्योदय सिद्धांत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मूर्त रूप दिया जा रहा है। सीएम धामी ने UKSSSC पेपर लीक मामले में सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

शिक्षा और भर्ती में पारदर्शिता पर जोर, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड में शिक्षा विभाग और उनकी पूरी टीम अंत्योदय के विचार को आगे बढ़ा रही है। इसके तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों और शिक्षकों को पं. दीनदयाल शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। उन्होंने पिछले चार वर्षों में 25,000 पारदर्शी और निष्पक्ष नियुक्तियों का उल्लेख करते हुए UKSSSC पेपर लीक मामले पर कड़ा रुख अपनाया। सीएम ने बताया कि इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और एक विशेष जांच दल (SIT) गठन किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भर्ती प्रक्रिया में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और नकल करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। धामी ने सभी सम्मानित व्यक्तियों को बधाई देते हुए पारदर्शिता और निष्पक्षता पर जोर दिया।

Report By:
Monika