Loading...
अभी-अभी:

शुगर मिल कंपनी में 15 हथियारबंद बदमाशों ने मचाया अातंक

image

Dec 30, 2017

**ग्वालियर।** डबरा की शुगर मिल कंपनी परिसर में हथियार बंद बदमाश पहुंंच गए जिससे परिसर में दहशत का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी अनुसार दस से पन्द्रह हथियार बंद बदमाश मिल मजदूरों के मकान तुड़वाने पहुँचे थे। लेकिन मिल मजदूरों ने बदमाशों को खदेड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक बंदूक बरामद की है जबकि सभी आरोपी फरार हो गए। मिल मजदूरों ने सुरक्षा को लेकर एसडीएम कार्यालय का घेराव किया। बताया जा रहा है कई वर्षों से मजदूरों और किसानों के बकाया लेनदेन को लेकर शुगर फेक्ट्री विवादों में है,घटना को लेकर मज़दूरों में आक्रोश है। मजदूरों ने पुलिस पर कार्यवाही ना करने का अारोप भी लगाया है।