Loading...
अभी-अभी:

संबित पात्रा ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

image

Oct 5, 2017

भोपाल : राष्ट्रीय सुरक्षा और मानवता मुद्दे पर आधारित कार्यक्रम में शामिल हुये बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पात्रा ने कहा कि रोहिंग्या मुसलमान देश के लिए खतरनाक हैं ये सब जानते हैं लेकिन राहुल, दिग्विजय और औवेसी नहीं जानते। 

दिग्विजय सिंह और औवेसी का बस चले तो वो घुसपैठियों को आधार कार्ड  दें। पात्रा ने कहा कि रोहिंग्या के साथ मुसलमान शब्द नहीं जुड़ा होता तो इतना हल्ला नहीं होता। देश में सिर्फ 14 हजार रोहिंग्य शराणार्थी है। जबकि 40 हजार रोहिंग्य घुसपैठिए है। घुसपैठियों को देश से बाहर निकाल देना चाहिए। वहीं चर्चा में भाग लेते हुए रिटायर्ड मेजर जनरल आर एस सिन्हों ने कहा कि पाकिस्तान और चीन यकीन के काबिल नहीं। देश की सुरक्षा के मुद्दे पर मानवता से काम नहीं चलता।