Loading...
अभी-अभी:

सफाई कर्मचारियों ने की हड़ताल, शहर की हालत खराब

image

Oct 16, 2017

ग्वालियर : नगर निगम में ठेके पर काम कर रहे सफाई कर्मचारी आज अचानक हड़ताल पर चले गए। जिससे शहर की हालत काफी गंभीर हो गई, क्योंकि इस समय दीपावली को लेकर लोग अपने घर और प्रतिष्ठानों की सफाई कर रहे हैं।

जिसके कारण बड़ी तादात में कचरा निकल रहा हैं, लेकिन सफाई कर्मियों की हड़ताल पर चले जाने के कारण कचरा उठने में परेशानियों का सामना करना पडेगा। ठेके पर लगे कर्मचारियों का कहना हैं कि उन्होंने पहले भी मांग की थी कि उनको स्थाई किया जाए और उस समय उन्होंने हड़ताल की थी। 

जब प्रशासन ने उन्हें आश्वासन दिया था कि जल्द ही स्थाई कर दिया जाएगा, लेकिन चार माह से भी अधिक समय हो गया, उनकी कोई सुनवाई नहीं की गई। जिससे उन्होंने हड़ताल का कदम उठाया हैं।

इस दौरान कर्मचारियों ने रैली निकालकर स्थाई कर्मचारियों को भी सफाई का काम करने से रोका, जिसके कारण महाराज बाडा इलाके में कुछ व्यापारियों से उनका विवाद भी हो गया था। व्यापारियों का कहना हैं कि अगर इस समय हड़ताल हुई तो हालात खराब हो जाएंगे।