Loading...
अभी-अभी:

सिविल अस्पताल बना आवारा कुत्तों का निवास

image

Nov 18, 2017

ग्वालियर : डबरा सिविल अस्पताल लगातार अनियमितताओं का शिकार होता जा रहा है। यहां अस्पताल का प्रसूति गृह आवारा कुत्तों का निवास बन चुका है। कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है। हालांकि सिविल अस्पताल हमेशा ही यहां अधिकारियों की नाकामी के कारण सुर्खियों में रहा है, कभी कैम्पस में प्रसूताओं की डिलिवरी हो जाती है, तो कभी अज्ञात मृतक के शव को जेसीबी मशीन के सुपे में रखकर दफनाने के लिए ले जाना।

अस्पताल प्रबंधन व एसडीएम शीतला पटले का कहना कि जल्द सुधार किया जाएगा। इसके लिए एक मीटिंग बुलाएंगे और उन्हें व्यवस्थाएं संभालने को बोला जाएगा। प्रसूति गृह का गेट टूट गया है, उसे जल्द ही सही करवाने की कोशिश जनभागीदारी से की जाएगी। अधिकारियों का ये हाल देखकर लगता है कि कोई बड़ी घटना का इंतजार किया जा रहा है। लेकिन सवाल ये है कि जब तक क्या प्रसूति गृह कुत्ते के सोने का अड्डा बना रहेगा या किसी ननिहाल के जन्म लेते ही कुत्तों का शिकार बन जाएगा। आखिर किस बात का इंतजार हो रहा है।

आपको बता दे कि सिविल अस्पताल डबरा में डॉक्टरों की कमी के साथ-साथ दवाइयों की भी कमी है। यहां अगर कोई सीरियस पेशेंट आ जाए, तो उसको तत्काल ग्वालियर रेफर कर दिया जाता है। यहां पट्टी तक की कोई व्यवस्था नहीं है। बेड पर चादर तक नहीं बिछाए जाते। पानी पीने के लिए 5 आरओ की स्वीकृति है, पर अस्पताल में एक भी नहीं लगा। जब भी कोई आधिकारिक टीम निरीक्षण करने आती है, तो जरूर अधिकारियों की आंखों में धूल झोंकने के लिए अस्पताल प्रबंधन व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कर देता है।