Loading...
अभी-अभी:

सूखे कुएं में गिरने से मॉर्निंग वॉक में निकले बुजुर्ग की मौत

image

Jul 21, 2017

ग्वालियर : तानसेन मकबरा के पास स्थित एक सूखे कुएं में गिरने से एक 70 साल के बुजुर्ग देवराज सिंह भदौरिया  की मौत हो गई। बताया जाता हैं कि उपनगर ग्वालियर के गौसपुरा में रहने वाले देवराज सिंह भदौरिया रोज सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए तानसेन मकबरा इलाके में जाते थे।

रोज की तरह साढ़े पांच बजे घूमने के लिए निकले थे। इसी दौरान इलाके में स्थित एक सूखे कुएं में वो गिर गए। किसी के कुएं में गिरने की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और नगर निगम के अमले को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस और नगर निगम के कर्मचारियों ने देवराज को बचाने के लिए रेस्क्यू शुरु किया तकरीबन आधे घंटे के दौरान देवराज को बाहर निकाल गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी।

दरअसल में कुआं सूखा था। जिसके कारण उसमें गिरने से देवराज के सिर मे गंभीर चोट आई और उससे ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्डम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी हैं। देवराज सिंह जेसी मिल में काम करते थे, लेकिन जेसी मिल बंद हो जाने के कारण दिमागी तौर पर परेशान भी रहते थे।