Loading...
अभी-अभी:

नशे के खिलाफ महिलाएं पहुंची  कलेक्ट्रेट

image

Jul 21, 2017

कांकेर : जिला मुख्यालय से सटे ग्राम गोविंदपुर व अर्जुनी की महिलाएं शराब के खिलाफ मोर्चा खोल जिला कार्यालय पहुंची। महिलाओं ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंप गांव में तत्काल शराब बंदी करने की मांग की हैं। वहीं शराब के खिलाफ बड़ी संख्या में महिलाएं न सिर्फ गांव में इकट्ठा हुई, बल्कि जिला कार्यालय पहुंच शराब के खिलाफ अपना विरोध जताया।

महिलाओं ने बताया अर्जुनी में बड़े पैमाने पर देशी शराब बनाई जा रही हैं। यहां न सिर्फ गांव के लोग, बल्कि शराब पीने जिला मुख्यालय से भी बड़ी संख्या में शहरवासी पहुंचते हैं। इससे गांव का माहौल खराब हो रहा हैं। यहां शराब पीने के बाद नशे में धुत होकर लोग आपस में लड़ाई-झगड़ा कर गांव में अशांति फैलाते हैं। राह चलने वालों के साथ गाली गलौज करते हैं। इससे गांव में महिलाओं का निकलना मुश्किल हो गया हैं। हमेशा शराबियों का डर बना रहता हैं। शराब के कारण घर पर भी विवाद होने लगा हैं। महिलाओं ने तत्काल शराब बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।