Loading...
अभी-अभी:

स्कूलों में हाजिरी देते वक्त बच्चों ने कहा, जय हिंद!

image

Oct 3, 2017

सतना : मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री विजय शाह ने ऐलान किया था कि 1 अक्टूबर से सभी सरकारी स्कूल में हाजिरी देते वक्त बच्चे यस सर की बजाए जय हिंद सर बोलेंगे। सतना के सभी सरकारी स्कूलों में मंत्री के आदेश का पालन शुरू हो गया है। 

स्कूलों में हाजिरी देते समय बच्चों ने एस मैडम या यस सर की बजाए अब जय हिंद सर बोलना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही सतना प्रदेश का पहला जिला बन गया है। जहां ये आदेश सबसे पहले लागू किया गया। हालांकि स्कूलों में पहले शिक्षकों ने बच्चों को जय हिंद बोलने की समझाइश दी, फिर हाजिरी ली गई।