Loading...
अभी-अभी:

sc st एक्ट के विरोध में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को काले झंडे दिखाने पहुंचे आंदोलनकारी

image

Sep 3, 2018

विनोद आर्या : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने प्रदेश में sc st एक्ट के विरोध में  जनप्रतिनधियो के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन पर कहा कि यह स्वेदन शील विषय है। इसको राजनीति से परे हटकर समाज की जरूरत और देश की मौजूदा स्थिति की जरूरत को देखते हुए सावधानी के साथ चर्चा करने की आवश्यकता है। इसको राजनीति का विषय नही बनाना चाहिए।

प्रदेसाध्यक्ष राकेश सिंह ने पार्टी की बैठक भी ली इस दौरान सपाक्स के समर्थकों ने  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह को काले झंडे दिखाने की कोशिश की। आन्दोलनकारी  जिला भाजपा कार्यालय में घुस आए थे और जमकर नारेबाजी की। यहां पुलिस ने उनको बाहर तक खदेड़ा और थाने ले गई। उन्होंने कहा टिकिट बदलना सामान्य प्रक्रिया है। कितने टिकिट बदले जाएंगे यह तय नही है। प्रत्याशियों उचित समय आने पर घोषणा कर दी जाएगी। युवाओं और महिलाओं का ध्यान रखा जाएगा।