Loading...
अभी-अभी:

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अनुमति के बिना संचालित हो रहे हैं ब्लीचिंग प्लांट, विभाग ने कसा शिकंजा

image

Jan 20, 2020

राजेश निम्भोरकर : बुरहानपुर में चल रही कपड़ा फैक्ट्रियों व बेकरी उद्योग से निकलने वाले धुंए व ब्लीचिंग के पानी को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने अपनी जांच में जहरीला पाया है। 

दरअसल, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने बुरहानपुर में चल रहे उद्योगों पर छापामार कार्यवाही कर 11 ब्लीचिंग फेक्ट्रियों व 2 बेकरी को नोटिस थमा 15 दिनों में जवाब मांगा है। 10 दिन पूर्व मिली शिकायत के आधार पर छापामार कार्यवाही में विभाग को अधिकांश फैक्ट्रियों में जल उपचार यंत्र नहीं मिले थे। शहर में 14 फैक्ट्रियां प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अनुमति के बिना संचालित मिली थी। अब विभाग इन फैक्ट्रियों को बंद करने की कार्यवाही कर रहा है।

अवैध रूप से संचालित हो रहे ब्लीचिंग प्लांटों को विभाग बन्द करने की कार्यवाही कर रहा है। वहीं अब सवाल उठ रहे हैं कि, वर्षो से जल उपचार यंत्र के बिना संचालित इन उद्योगों को अब तक बंद क्यों नहीं किया गया।