Loading...
अभी-अभी:

सीएम शिवराज को ट्विटर पर दो सगे भाईयों ने दी जान से मारने की धमकी, देखिए पूरी खबर

image

Aug 10, 2018

दुर्गेश गुप्ता : साइबर क्राइम भोपाल ने एक ऐसे प्रकरण का खुलासा किया है जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर के माध्यम से दो सगे भाई जितेन्द्र अर्जुनवार और भरत कुमार अर्जुन वार जान से मारने की धमकी भरा ट्वीट कर रहे थे। हालांकि धमकी देने वाले दोनो आरोपियों को साइबर टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल मध्यप्रदेश इंटेलीजेंस आई.जी मकरंद देउसकर ने बयान दिया की साइबर क्राइम भोपाल के पुलिस अधीक्षक सुदीप गोयंका ने सूचना दी थी की मीडिया पेट्रोलिंग के दौरान पता चला है की कोई अज्ञात व्यक्ति प्रदेश के मुख्यमंत्री को 2 अगस्त से लगातार ट्विटर के माध्यम से जान से मारने की धमकी भरा ट्वीट कर रहा है तभी इस मामले को गंभीरता से देखते हुए 2 घंटे मे संदिग्ध ट्विटर आई.डी को ब्लॉक कर दिया गया और 24 घंटे में ट्विटर से प्राप्त जानकारी से आरोपियों की पहचान की गई।

बता दें सिवनी के बरघाट निवासी जितेन्द्र अर्जुनवार और भरत कुमार अर्जुनवार दो सगे भाई निकले लिहाजा दोनो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके खिलाफ जान से मारने की धमकी और आई.टी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।