Loading...
अभी-अभी:

सतना और चित्रकूट में पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी

image

Sep 27, 2018

सतना-अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी 27 सितम्बर को चित्रकूट में कामता नाथ स्वामी के दर्शन करने के बाद सतना आयेंगे। श्री राहुल गांधी सतना के बी.टी.आई ग्राउण्ड में विशाल जनसभा को संबोधित करने के बाद सतना से रीवा की ओर संकल्प यात्रा में निकलेंगे। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे। 

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेन्द्र मिश्रा एवं शहर कांग्रेस के अध्यक्ष मकसूद अहमद ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री राहुल गांधी सुबह 11:10 बजे हेलीकाप्टर से चित्रकूट आयेंगे, 11:20 बजे कामता नाथ स्वामी के दर्षन करेंगे, 12 बजे चित्रकूट में एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे। श्री राहुल गांधी दोपहर बाद 12:50 बजे चित्रकूट से हेलीकाप्टर से चल कर 1:10 बजे सतना पहुंचेगे, श्री गांधी 1:20 बजे सर्किट हाउस में लंच लेंगे। 2:10 बजे बी.टी.आई. ग्राउण्ड में कांग्रेस की विशाल आम सभा को संबोधित करेंगे। श्री राहुल गांधी 3:15 बजे सतना से बस द्वारा रीवा के लिए संकल्प यात्रा पर निकलेंगे। 

राहुल गांधी के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया, नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, प्रदेश  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुरेष पचौरी, कांतिलाल भूरिया, अरूण यादव, पूर्व सांसद सत्यव्रत चतुर्वेदी, सांसद विवेक तन्खा, राजमणि पटेल, विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र कुमार सिंह, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सुधांशु त्रिपाठी, राष्ट्रीय सचिव जुबैर खान, प्रदेशकांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष रामनिवास रावत, जीतू पटवारी, बाला बच्चन, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माण्डवी चौहान, युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुणाल चैधरी, एन.एस.यू.आई. के प्रदेश अध्यक्ष विपिन वानखेड़े, सेवादल के मुख्य संगठन योगेश यादव, अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मुजीब कुरैशी, पूर्व सांसद रामेश्वचर नीखरा, प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता श्रीमती शोभा ओझा, प्रदेश कांग्रेस के महासचिव डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान, संभागीय प्रभारी राजेन्द्र ओबाना सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। 

चित्रकूट से संकल्प यात्रा कि शुरूआत 
भगवान राम की तपोस्थली चित्रकूट से संकल्प यात्रा कि शुरूआत करने जा रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के चित्रकूट, सतना एवं रीवा के रास्ते पर ऐतिहासिक स्वागत की तैयारी की गई है। जगह-जगह स्वागत द्वारा एवं स्टेज बनाए गए हैं। पार्टी कार्यकर्ता दिन रात जी-जान से अपने नेता कि स्वागत कि तैयारी मे लगे हुए हैं। सतना से रीवा जाते समय कृपालपुर, माधवगढ़, सिधौली, रामवन, सज्जनपुर, प्रिज्म मोड़, कृष्णगढ़ मोड़, अहिरगाव मोड़, रामपुर बघेलान और सज्जनपुर मे जगह-जगह स्वागत कि तैयारियां की गई हैं। जिला कांग्रेस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष कि मौजूदगी में होने वाली संकल्प यात्रा को ऐतिहासिक होने का दावा करते हुए कहा है कि जिले के कोने कोने से इस यात्रा में हजारों हजार लोग शामिल होंगे। 

नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह एवं राष्ट्रीय सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा
विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह एवं पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सुधांषू त्रिपाठी ने बी.टी.आई. ग्राउण्ड पहुच कर सभा कि तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान प्रदेष कांग्रेस के महासचिव डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान, प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता श्रीमती शोभा ओझा, पूर्व मंत्री सईद अहमद, राजेन्द्र ओबाना, जिला कांग्रेस के अध्यक्ष राजेन्द्र मिश्रा, शहर अध्यक्ष मकसूद अहमद, पूर्व महापौर राजाराम त्रिपाठी, सुधीर सिंह तोमर, दिलीप मिश्रा, मनीष तिवारी, रविन्द्र सेठी, श्रीमती उर्मिला त्रिपाठी, गिरीष शाह, सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। 

जिला कांग्रेस ने की स्वागत की अपील
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेन्द्र मिश्रा, शहर कांग्रेस के अध्यक्ष मकसूद अहमद एवं पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के सतना आगमन पर ऐतिहासिक स्वागत की अपील करते हुए आम जनता से अधिक से अधिक संख्या मे पहुंचने का अनुरोध किया है।