Loading...
अभी-अभी:

कांग्रेस ने बारात तो निकाल दी लेकिन दूल्हे का कोई पता ही नही : राजनाथ सिंह

image

Nov 21, 2018

निर्मल सिंह बैस : गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने दावा किया है कि मप्र में bjp पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है आज भोपाल में मीडिया से चर्चा करते हुए राजनाथ ने कहा कि शिवराज ने जो वादे किए वो पूरे किए हैं। कांग्रेस के पहले के घोषणा पत्रों को देखे तो उसने वादा पूरा नहीं किया।

राजनाथ ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासन में राज्यों की हालत भी खराब थी कांग्रेस ने बारात तो निकाल दी लेकिन दूल्हे के पता नही। कांग्रेस में हर नेता मुख्यमंत्री बनना चाहता है। राजनाथ ने दावा किया कि 2035 तक भारत दुनिया की टॉप 3 इकोनॉमी में शामिल होंगा।

राम मंदिर के सवाल पर राजनाथ ने कहा कि इसके लिए प्रतीक्षा कीजिए। राहुल गांधी के देश के चौकीदार को चोर कहने पर राजनाथ ने कहा किकांग्रेस का आचरण लोकतंत्र के लिये खतरा है। किसी भी राजनीतिक दल को ऐसी भाषा का उपयोग नहीं करना चाहिये। किसानों के कर्ज माफी के कांग्रेस के वादे पर राजनाथ सिंह ने कहा जब जब कांग्रेस ने कर्जमाफी की बात की उसे पूरा नहीं किया।