Loading...
अभी-अभी:

गाय को बचाने के चक्कर में गाड़ी हुई अनियंत्रित, दोनों युवक पेड़ से टकराए

image

Nov 21, 2018

संदीप सिंह ठाकुर : लोरमी क्षेत्र में दो तेज रफ्तार बाइक सवार युवक गोड़खाम्ही की तरफ से देर रात आ रहे थे इस दौरान मुख्य मार्ग में गाय बैठी हुई थी। तभी रोड पर बैठी गाय को बचाने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित हो गई और इस दर्दनाक सड़क दुर्घटना में दोनों युवक पेड़ से टकरा गये।

जिससे उनकी मोटर सायकल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई साथ ही दोनो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वही दोनों युवकों को प्राथमिक उपचार के लिए नाजुक हालत में 108 की मदद से लोरमी के 50 बिस्तर अस्पताल लाया गया। जहां दोनों युवक के अस्पताल पहुँचने पर जाँच के बाद डॉक्टर ने उनकी मौत होने की पुष्टि की है।

बता दें दोनों युवको में एक विक्रम डहरिया उम्र 18 साल  और निलेश कुमार जांगड़े 20 साल दोनो लोरमी थाना अंतर्गत एक ही गांव मनकी गांव के रहने वाले हैं फिलहाल इस पूरे मामले में लोरमी पुलिस मर्ग कायम करते हुए जाँच में जुटी हुई है।