Loading...
अभी-अभी:

कांग्रेस भाजपा नेताअों की दम पर अब चुनाव जीतना चाहती है : राकेश सिंह

image

Nov 7, 2018

फतह सिंह ठाकुर : जबलपुर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की दम पर अब कांग्रेस विधानसभा का चुनाव जीतने की तैयारी कर रही है इस समय कांग्रेस आॅक्सीजन में है और कांग्रेस भाजपा नेताअों की दम पर अब चुनाव जीतना चाह रही है ये कहना है भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह का। 

अपने गृह नगर जबलपुर पहुँचे राकेश सिंह ने नाराज कार्यकर्ताओ का बचाव करते हुए कहा कि भाजपा एक संगठन है और सभी लोग मिलकर दुबारा प्रदेश मे भारतीय जनता पार्टी की सरकार दुबारा लेकर आंएेगे।वही राकेश सिंह का ये भी कहना है कि एक ही कद के कई कार्यकर्ता एक समान रुप पर काम करते है और टिकिट एक किसी को मिलती है ऐसे मे किसी को नराज होने की जरुरत नही है।इधर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए राकेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस आक्सीजन पर है और अब भाजपा से आए हुए नेताओं की दम पर वो चुनाव जीतना चाहती है पर चुनाव जीतने वाले चेहरे भारतीय जनता पार्टी के पास ही होते है।पर शायद कांग्रेस को ये नही पता कि अंत तक भाजपा का कार्यकर्ता भाजपा का ध्वज पकड़ा रहता है औऱ प्रदेश की जनता भी इस बार फिर भाजपा को आशीर्वाद देने का मन बना चुकी है।

इधर इंदौर मे लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन और कैलाश विजयवर्गीय मे टिकिट वितरण को लेकर छिड़े य़ुद्ध के मामले मे राकेश सिंह ने कहा कि ये मीड़िय़ा का विषय है चिंतन और मनन के बाद इस तरह का निर्णय लिया जाता है।