Loading...
अभी-अभी:

हरदा के चारुवा में धूमधाम से निकली भगवान गुप्तेश्वर की पालकी

image

Aug 21, 2018

हरदा जिले के ग्राम चारुवा के प्राचीन व ऐतिहासिक गुप्तेश्वर मंदिर पर श्रावण मास के अंतिम सोमवार भक्तो का तांता लगा रहा। तड़के 3 बजे से दर्शन करने का क्रम शुरू हुआ जो रात्रि 9 बजे तक अनवरत चलते रहा। हजारो भक्तो ने दर्शन किये, दोपहर में भगवान पालकी में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले।

दरअसल हरदा जिले के खिरकिया तहसील के ग्राम चारुवा स्थित ऐतिहासिक गुप्तेश्वर मंदिर में तड़के से ही हजारो भक्त भगवान गुप्तेश्वर के दर्शन करने पैदल व अलग संसाधनों से गुप्तेश्वर पहुँचे। देवास जिले के नेमावर नर्मदा तट से करीब 65 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर यहाँ पहुँचे हजारो कावड़ियो ने नर्मदा जल से जलाभिषेक किया।पालकी में सवार होकर निकले भगवान गुप्तेश्वर के दर्शन करने जन सैलाब उमड़ पड़ा।महाराष्ट्र के जलगांव से आये 30 सदस्यीय ढोल ने जमकर समा बांधा। पालकी से साथ चल रहे भक्तो के लिए जगह जगह फलाहार के स्टाल लगाए गए थे। मंदिर में स्थित भगवान की पौराणिक मूर्ति को भव्य श्रृंगार किया गया था।