Loading...
अभी-अभी:

म.प्र. में जातिगत आरक्षण को लेकर बीजेपी और कांग्रेस कर रही जनता के विरोध का सामना

image

Sep 5, 2018

वरूण शर्मा : मध्यप्रदेश में एससीएसटी एक्ट और जातिगत आरक्षण को लेकर न केवल बीजेपी बल्कि विपक्ष की कांग्रेस को भी खासा सामना करना पड़ रहा है। माना जा रहा कि  कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जहां इसका विरोध चोरहट में झेलना पड़ा। तो सतना में कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री को भी इसके आगे हाथ जोड़कर सामना करना पड़ा। मध्यप्रदेश के सतना में आज स्पाक्स कार्यकर्ताओ ने सतना के सर्किट हाउस में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को घेरकर जमकर नारे बाजी की लेकिन पूर्व मुख्य मंत्री हाँथ जोड़कर रह गए और कुछ नही बोले सके बोलते भी कैसे सर्किट हाउस से बाहर निकलने के पहले वो मीडिया के सामने एससीएसटी एक्ट के पक्षधर हो चुके थे। लिहाजा विरोध के स्वर के आगे नतमस्तक दिखे।

बीते दिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की विकास यात्रा रथ पर पथराव हुआ था जिसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। माना जा रहा है एससीएसटी एक्ट के विरोध के मजबूत पत्थरों का निशाना बानी थी। विकास यात्रा रथ तो वही आज सतना एकता यात्रा लेकर पहुचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को स्पाक्स कार्यकर्ताओ के विरोध भरे स्वर का सामना करना पड़ा। हालांकि ये विरोध के स्वर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के इस बयान पर भड़के थे। जब उन्होंने खुद उसका पक्छधर बताया। दिग्विजय सिंह ने कहा कि वो कोंग्रेस के नेता है और उनके समय पर बनाये गए कानून के वो पक्षधर है।

मध्यप्रदेश के सतना आए दिग्विजिय सिंह के सामने सपाक्स ने एससी एसटी एक्ट के विरोध और आरक्षण संबंधी मुद्दे पर जमकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सिर पर सपाक्स की टोपी लगाए जमकर सरकार विरोधी नारे लगाए।