Loading...
अभी-अभी:

आरएसएस इंदौर विभाग ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में किया बांसुरी वादन

image

Sep 3, 2018

विकास सिंह सोलंकी : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इंदौर विभाग द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में बांसुरी वादन करते हुए संचलन निकाला गया। संचलन मल्हारआश्रम से प्रारम्भ होकर तिलक पथ से राजवाड़ा होते हुए गोपाल मंदिर पहुंचा जहां पर बांसुरी वादन किया गया।

समाज को संघ के बारे में जानकारी देने और जन्माष्टमी का पर्व मनाने के लिए इंदौर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने संचलन निकाल कर बाँसुरी वादन किया, भगवान श्री कृष्ण का प्रिय वाद्य भी बांसुरी है। इसलिए प्रति वर्ष राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा यह संचलन निकाल कर इंदौर के सबसे प्रसिद्ध गोपाल मंदिर पर बाँसुरी वादन किया जाता है। संघ के पदाधिकारियों ने गोपाल मंदिर में भगवान श्री कृष्ण को माल्यार्पण भी किया। 

गोपाल मंदिर पर संघ के स्वयंसेवको ने पूर्ण गणवेश में पांच रचनाओं की प्रस्तुति दी। इसके बाद संचलन राजवाड़ा पहुंचा जहां पर भी घोष ने अपनी कई रचनाओं की प्रस्तुति दी। संचलन में इस वर्ष भी कई वाद्य शामिल किये थे जिसमे नागांक, तूर्य, स्वरद, शंख और बांसुरी शामिल था। संचलन में लगभग 100 वादक शामिल हुए , संचलन का समापन वापस मल्हारआश्रम पर किया गया।