Loading...
अभी-अभी:

मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश की बूंदा बांदी जारी, दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में हो सकती है अच्छी बरसात...

image

Jun 14, 2020

मध्य प्रदेश के कई जिलों में पिछले दिनों से बारिश की बूंदा बांदी जारी है। वहीं, दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। मौसम विज्ञानियों ने रविवार को मानसून के मप्र के दक्षिणी इलाके से दाखिल होने की संभावना जताई है। साथ ही रविवार से प्रदेश के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में अच्छी बरसात का सिलसिला शुरू हो जाएगा। मालूम हो कि केंद्र के मौसम विभाग ने पिछले माह मप्र में मानसून के आगमन की अनुमानित तिथि 15 जून तय की हुई है। इसके पूर्व लंबे वक्त से यह तारीख 10 जून तक निर्धारित थी। उधर शनिवार को सतना में 32, उमरिया में 23, छिंदवाड़ा में 11, सीधी में 9, पचमढ़ी में 3 मिमी. बरसात हुई।

मौसम विज्ञान केंद्र की जानकारी के मुताबिक
वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र के प्रवक्ता के अनुसार मानसून मध्य महाराष्ट्र के कुछ और हिस्से, विदर्भ के अधिकांश क्षेत्र, छत्तीसगढ़ के कुछ और भाग, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, झारखंड के अलावा बिहार के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है। रविवार को मानसून मध्य अरब सागर, उत्तरी अरब सागर के कुछ हिस्से, मुंबई, छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्से, झारखंड, बिहार के कुछ और भाग दक्षिणी गुजरात तथा दक्षिणी मध्य प्रदेश तक पहुंचेगा। उत्तरी उड़ीसा में ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना है। जो 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक स्थित होने के साथ ही दक्षिण पूर्व दिशा की ओर झुका हुआ है।
 
तेजी से आगे बढ़ रहा मानसून

बता दें की पूर्व पश्चिम शियर जोन उत्तरी अक्षांश में 3.1 किलोमीटर से 5.8 किमी. तक की ऊंचाई तक बना हुआ है। उत्तर-पश्चिम राजस्थान से एक द्रोणिका लाइन उत्तर उड़ीसा के बीच बनी हुई है। यह ट्रफ उत्तरी मप्र एवं उत्तरी छत्तीसगढ़ से होकर गुजर रही है। इन सिस्टमों के वजह से मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है।,