Loading...
अभी-अभी:

सरकारी खरीद किसानों के लिए बनी परेशानी का सबब : भारतीय किसान संघ

image

Aug 22, 2018

विश्वजीत राजपूत : जबलपुर में भारतीय किसान संघ प्रांतीय अधिवेशन चल रहा है भारतीय किसान संघ की मांग है की सरकार ने फसलों का समर्थन मूल्य तो तय कर दिया है लेकिन सरकारी खरीद किसानों के लिए परेशानी का सबब बन गई है।

सरकार जिस तरीके से फसलों की खरीदी करती है उसमें बहुत सारे किसान भेज नहीं पाते या मौके पर फसल नहीं लिख पाती वहीं सरकार किसान को फसलों का पैसा समय पर नहीं दे पा रही है इससे किसान परेशान हैं भारतीय किसान संघ की मांग है कि फसलों की खरीदी और पैसों के भुगतान में सरलीकरण किया जाए।

किसान संघ के नेताओं का कहना है कि यदि उनकी बात नहीं मानी गई किसान संघ आंदोलन करेगा। किसान संघ के प्रांतीय अधिवेशन में भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रहलाद पटेल ने भी किसानों को संबोधित किया।