Loading...
अभी-अभी:

भय्यू महाराज आत्महत्या केस में 3 लोग गिरफ्तार, साजिश रचकर धमकाने का केस दर्ज

image

Jan 20, 2019

अज़हर शेख : भय्यू महाराज आत्महत्या केस में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें महाराज के नजदीक मानी जा रही युवती पलक, सेवादार विनायक दुधाले और शरद देशमुख शामिल हैं। इनके खिलाफ साजिश रचकर धमकाने का केस दर्ज किया गया है। भय्यू महाराज ने सात महीने पहले अपने घर में खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली थी।

डीआईजी हरिनारायणचारी मिश्र ने बताया की तीनों महाराज को जाल में फंसा कर शोषण कर रहे थे। षड्यंत्र में उलझकर ही महाराज आत्महत्या के लिए मजबूर हो गए थे। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया।जिस पलक को गिरफ्तार किया है, उसे मनमीत अरोरा ने भय्यू महाराज से मिलवाया था। इसके बाद विनायक और देशमुख द्वारा पलक को महाराज के करीब भेजकर ब्लैकमेल किया जाने लगा। पलक पर आरोप है कि उसने महाराज की दूसरी शादी के दिन घर पहुंचकर हंगामा किया था। विनायक और शरद भी उसके साथ थे और विनायक ही महाराज को अलग अलग दवाइयां देता था।

दिसंबर में महाराज से जुड़े एडवोकेट निलेश बड़जात्या को 5 करोड़ रुपए के लिए धमकी मिली थी। इस केस में एमआईजी पुलिस ने महाराज के ही ड्राइवर रहे कैलाश पाटील और उसके   साथियों को गिरफ्तार किया था। तभी पता चला था कि महाराज को सेवादारों और एक युवती द्वारा धमकाया जा रहा था। युवती के पास भय्यू महाराज के साथ कुछ अश्लील फोटो विडिओ भी बनाए थे जिसके बाद युवती महाराज को ब्लैक मेल करती थी। फ़िलहाल भय्यू महाराज की मौत में आखिरकार पुलिस ने तीनो ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।