Loading...
अभी-अभी:

3 महीने उत्पीड़न के बाद महिला ने दी जानकारी, पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

image

Oct 9, 2018

धर्मेन्द्र शर्मा - ग्वालियर शहर की बहोडापुर पुलिस ने  दुष्कर्म के मामले में  रामदास घाटी पर रहने वाले एक युवक जयदेव बाल्मीकि को गिरफ्तार किया है। गुदड़ी मोहल्ले में रहने वाली एक युवती के साथ आरोपी जयदेव कई महीनों से दुष्कर्म कर रहा था। युवक की पड़ोसी होने के नाते उसकी आरोपी से पहचान थी।

महिला ने परिजनों को दी घटना की जानकारी

बता दें कि शादी हो जाने के बाद भी आरोपी उसे परेशान करता रहा, और पति का घर छोड़ कर अपने साथ रहने को मजबूर करने लगा था। विरोध करने पर युवती को वह बदनाम करने की धमकी दे रहा था। करीब 3 महीने उत्पीड़न झेलने के बाद महिला ने आखिरकार अपने परिजनों को घटना बता दी। जानकारी मिलने पर परिजनों ने बहोडापुर थाने में आरोपी जयदेव वाल्मीकि की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ बलात्कार की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया  है।

पता चला है कि आरोपी युवती को बहला-फुसलाकर एक बार रीवा भी ले गया था। वहां भी जयदेव ने उसके साथ दुष्कर्म किया था।