Loading...
अभी-अभी:

राम वन गमन पथ यात्रा का आज शहडोल में आगमन, जय श्री राम के नारे के साथ कांग्रेसियों ने किया स्वागत

image

Oct 9, 2018

इरफान खान :  उत्तर प्रदेश के चित्रकूट से निकली राम वन गमन पथ यात्रा का आज शहडोल में आगमन हुआ जिसके स्वागत के लिए सैकड़ों की तादात में कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं जय श्री राम के नारे के साथ कांग्रेसियों ने स्वागत किया

शहडोल पहुंची राम वन गमन पथ यात्रा का कांग्रेसी फूल माला एवं फलों के साथ  माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ एवं कुछ पार्षद गण भी मौजूद रहे, राम पथ यात्रा 2 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 3 अक्टूबर को वीरसिंहपुर के साथ ही 4 अक्टूबर को सतना से होते हुए 5 अक्टूबर को रीवा पहुंची। 6 अक्टूबर को गुण होते हुए चुरहट से निकलकर 7 अक्टूबर को गोहपारु रात्रि विश्राम हुआ। जिसके बाद यह यात्रा का शहडोल नगर में आगमन हुआ यात्रा का समापन 14 अक्टूबर को किया जाएगा।

यह यात्रा अनूपपुर जिले के राजेंद्रग्राम से अमरकंटक के लिए जाएगी जहां रात्रि विश्राम कर प्रातः कालीन डिंडोरी से जबलपुर कटनी मैहर नागौर मार्ग से होते हुए पहाड़ी खेड़ा से जाकर वापस चित्रकूट में इसका समापन किया जाएगा। यह धार्मिक यात्रा का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने आज तक नहीं कर पाए जिसे कांग्रेशियों द्वारा किया जा रहा है कांग्रेसियों का कहना है कि राम पथ बनाना है जिसके लिए यह यात्रा निकाली गई है।