Loading...
अभी-अभी:

Bharat Mala Project/केंद्र सरकार के भारत माला प्रोजेक्ट में शामिल हुईं जबलपुर की 3 परियोजनाएं

image

Jun 24, 2020

अरविंद दुबे : केंद्र सरकार ने जबलपुर को एक साथ तीन बडी सौगात दी हैं, जिससे जबलपुर जिले का भरपूर विकास हो सकेगा और शहर में आवागमन भी आसान हो जायेगा। बता दें कि, जबलपुर शहर के चारों ओर बनने वाली 112 किलोमीटर लंबी रिंग रोड, जबलपुर शहर के अंदर बन रहे फ़्लाई ओवर और जबलपुर- अमरकंटक हाईवे को अब केंद्र सरकार के द्वारा बनाया जायेगा।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जबलपुर सांसद को दी लिखित जानकारी
गौरतलब है कि, अभी तक यह काम प्रदेश सरकार के द्वारा किया जा रहा था लेकिन अब इस काम को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय के द्वारा तैयार किया जायेगा जिसके लिये केंद्र सरकार ने राशि भी स्वीकृत कर दी है। केंद्रीय सडक, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के द्वारा जबलपुर सांसद राकेश सिंह को इस संबंध में लिखित जानकारी दी गयी है। 

जबलपुर की 3 परियोजनाओं को भारत माला प्रोजेक्ट में किया गया शामिल
केंद्र सरकार के भारत माला प्रोजेक्ट द्वारा पूरे देश के हाईवे को आपस में जोड़ने का काम किया जा रहा है। जबलपुर की इन तीनों परियोजनाओं को इस प्रोजेक्ट में शामिल कर लिया गया है, जिससे न केवल काम जल्दी होगा बल्कि इसकी गुणवत्ता भी सबसे बेहतर होगी। 

केंद्र सरकार ने तीनों प्रोजेक्ट के लिये राशि स्वीकृत की..
सांसद राकेश सिंह ने एक प्रस्ताव के माध्यम से केंद्रीय सड़क, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से इन तीनों प्रोजेक्ट को केंद्र सरकार के द्वारा पूरा करने का आग्रह किया था। इस प्रस्ताव को स्वीकार करते हुये केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने न केवल प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है बल्कि इस काम की निविदा भी जारी कर दी है। केंद्र सरकार ने इन तीनों प्रोजेक्ट के लिये राशि भी स्वीकृत कर दी है।

पूरे प्रदेश का होगा विकास : सांसद राकेश सिंह
जबलपुर सांसद राकेश सिंह ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय की इस लिखित मंजूरी के संबंध में जानकारी देते हुये बताया है कि, इन तीनों परियोजनाओं का काम अब सड़क परिवहन मंत्रालय के द्वारा पूरा किया जायेगा जिससे काम जल्द होगा और न केवल जबलपुर बल्कि पूरे प्रदेश के विकास में और तेजी आयेगी।