Loading...
अभी-अभी:

मण्डलाः 4 बच्चों की पानी में डूबने से मौत, 1 बच्चे की हालत गंभीर

image

Jul 14, 2019

अमित चौरसिया- जिले की बिछिया जनपद में हिर्दय विदारक घटना होने से सारे नगर में मातम फैल गया। जानकारी के अनुसार बिछिया के वार्ड नंबर 15 में रहने वाले रविवार की छूट्टी होने की वजह से खेलते हुए पास ही शिव नाम के व्यक्ति के खेत पर पहुँच गए। जिसमें उसके द्वारा गर्मी में मुरुम निकालने के लिए गहरी खुदाई की गई थी। इस खेत में बारिश के चलते करीब 7 फिट पानी भर गया था। जिसमें 5 बच्चे नहाने के लिए कूद गए, जबकि छठवें बच्चे की उम्र कम थी, इसलिए वह नहाने नहीं कूदा और खेत की मेढ़ पर बैठ गया।

छठवें बच्चे के शोर मचाने पर एक व्यक्ति ने बच्चों को मचाने की कोशिश की

पानी गहरा होने के कारण बच्चे छटपटाने लगे। इसी दौरान एक-एक कर बच्चे जिन्हें पानी की गहराई का अंदाजा नहीं था, यहाँ डूबते गए। जिसके बाद छठवें बच्चे के द्वारा बताने पर नगरपालिका में काम करने वाले कर्मचारी जो कि अपने खेत से गाय भगाने आया था, उसने एक बच्चे को बचा लिया। तब तक चार बच्चे डूब चुके थे। जब यह खबर परिजनों तक पहुँची तो चारों ओर कोहराम मच गया और रोते बिलखते परिजन घटना स्थल तक पहुँचे। दूसरी तरफ जंगल में आग की तरह यह खबर पूरे गांव में फैल गयी और यहाँ लोगों का हुजूम लग गया। जिस बच्चे को बचाया गया, उसे 108 की मदद से बिछिया अस्पताल भेजा गया। जहाँ उसका इलाज किया जा रहा है। शासन प्रशासन का अमला घटना को जाँच में जुट गया है।

बिछिया मे पानी में डूबने से मृत बच्चों के परिजनों को मिलेंगे 4-4 लाख रू.

बिछिया मे 14 जुलाई को पानी में डूबने से 4 बच्चों की मृत्य हो गई। कलेक्टर डॉ जगदीश चन्द्र जातिया ने बताया कि मृतक के परिजनों को राजस्व परिपत्र पुस्तिका के अनुसार 4-4 लाख रू की अर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने मृतक के परिजनों को संबल योजना के अनुसार अंत्येष्टि सहायता राशि भी तत्काल प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बिछिया जितेंद्र पटेल से प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 15  नया टोला बिछिया निवासी  प्रीति एव उर्मिला पिता चैन सिंह ध्रुव, सरोज पिता सम्पत मरावी तथा जोसेफ  पिता मनोज सरोंते की मृत्य पानी में डूबने से हुई है। मृतक के परिजनों को अंत्येष्टि सहायता राशि तत्काल प्रदान कर दी गई है।