Loading...
अभी-अभी:

बड़वानी जिले की 4 विधानसभा सीटों में 3 पर कांग्रेस और 1 पर भाजपा को जीत हासिल

image

Dec 12, 2018

सचिन राठौड़ : बड़वानी तस्वीर साफ हो चुकी है बड़वानी जिले की 4 विधानसभा सीटों में 3 पर कांग्रेस और 1 पर भाजपा को जीत हासिल हुई,भाजपा के दिग्गज नेता और जेल मंत्री अंतरसिंह आर्य  चुनाव हार गए वहीं कांग्रेस के नेता और प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बाला बच्चन जैसे तैसे अपनी लाज बचा सके 2013 में दोनों पार्टियों ने जिले में 2-2 सीटें जीती थी।

बड़वानी विधानसभा 2018 के  मतगणना समाप्त हो चुकी है जिले की चार में से तीन पर कांग्रेस और एक पर भाजपा को विजय मिली है बड़वानी विधानसभा पर जहां प्रेम सिंह पटेल 35000 से अधिक मतों से विजय हुए वहीं कांग्रेस के बागी राजेंद्र मंडलोई दूसरे नम्बर पर रहे वही कांग्रेस उम्मीदवार रमेश पटेल तीसरे नंबर पर रहे वही राजपूर विधानसभा से कांग्रेस के दिग्गज नेता और प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बाला बच्चन जैसे तैसे अपनी लाज बचा पाए और भाजपा के अंतर सिह पटेल से 1000 मतों से विजय हुए वहीं सेंधवा विधानसभा से भाजपा के दिग्गज और जेल मंत्री अंतर सिंह आर्य 16 हजार के लगभग मतों से कांग्रेस के ग्यारसी लाल रावत से हार गए वहीं पानसेमल विधानसभा सीट से कांग्रेस की चंद्रभागा किराड़े ने मौजूदा विधायक दीवान सिंह पटेल को 25000 मतों से हराया।