Loading...
अभी-अभी:

जन्माष्टमी के पर्व पर निकाली गई भव्य सोभा यात्रा, हजारों लोग हुये शामिल

image

Sep 5, 2018

अशफाक अंसारी - दरअसल मे हर वर्ष की तरह नगर मे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्क्ष मे भव्य सोभा यात्रा का आयोजन किया गया। सोभा यात्रा मे दूर दूर से आये दर्जनो अखाड़ो ने कर्तव्य दिखाय। तरह तरह की झाकियां निकालीं गई। सोभा यात्रा मे कई जगह पर यात्रा मे आये भक्तो का स्वागत किया गया बिधायक महेश राय, वीर सिंह यादव, अनिल ओझा सरपंच, सांसद प्रतिनिधि रतन यादव, किसान नेता इंदर सिंह, डॉ मानिक बड़कुल सहित हजारों की तादाद मे लोग शामिल हुये।

लेकिन हजारो की तादाद के चलते पुलिस ट्रेफिक व्यवस्था पूरी तरह से फेल होती नजर आई। खिमलासा से मरीज को लेकर आ रही 108  जाम मे करीब एक घंटे फसी रही। मरीज तकलीफ मे परेशान होता रहा। यही हालत स्कूल बसो की रही काफी देर के बाद स्कूल बसे निकल पाईं।

वैसे पुलिस प्रशासन पूरी तरह से एलर्ट रहा थाना प्रभारी ग्यानेंद्र सिंग और बीना के सभी थाना क्षेत्र के दर्जनो जवान अपना मोर्चा संभाले रहे। लेकिन इस सोभा यात्रा की हजारों की भीड़ मे पुलिस प्रशासन मे जवानो की कमी पूरी तरह से नजर आई।