Loading...
अभी-अभी:

बेगमगंज में 2 गोल्ड मैडल, 3 सिल्वर, 12 कांस्य पदक लेकर लौटीं छात्राओं का नगर में हुआ भव्य स्वागत

image

Dec 24, 2018

सतीश दुबे : बेगमगंज नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय सरस्वती विद्या मंदिर की 33 छात्राओं ने छत्तीसगढ के रायगढ में आयोजित राष्ट्रीय थाई बाक्सिंग प्रतियोगिता में 16 पदक प्राप्त किये, जिसमें 2 स्वर्ण, 3 रजत, व 11 कांस्य पदक प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर पर एसजीएफआई में मेंडल जीत कर प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया। मेडल जीतकर कर लौटने पर विद्यालय द्वारा बैंड बाजों के साथ स्वागत यात्रा निकाली गई। जो शिवालय मंदिर से प्रारम्भ होकर नगर के मुख्य- मुख्य मार्गाें से होती हुई विद्यालय पहुंची। विजेता छात्राओं का जगह- जगह स्वागत कर सम्मान किया गया। वहीं विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम माॅ सरस्वती के चित्र के समक्ष अतिथियों ने द्वीप प्रज्वलित किया। जिसके उपरांत प्रतियोगितामें विजय होकर लौटी सभी छात्राओं का सम्मान किया गया।

64 वीं राष्ट्रीय थाई बाक्सिंग क्रीडा प्रतियोगिता छत्तीसगढ के रायगढ में 17 से 22 दिसम्बर तक आयोजित की गई थी। जिसमें बेगमगंज के प्रतिष्ठित विधालय सरस्वती विधा मंदिर की 13 बहनों ने विधा भारती दल में सहभागिता की। इसमें प्रियंका गौर 17 वर्षीय ने 32 किग्रा में दिल्ली को हराकर स्वर्ण पदक जीता। वहीं अंकिता राजपूत एवं हिमांषी लोधी ने रजत पदक
प्राप्त किया। आर्य दुबे, अनामिका ठाकुर, संजना कुषवाहा, नैंसी गुप्ता, रोषनी राजपूत ने कांस्य पदक प्राप्त किया और दल ने 17 वर्षीय गल्र्स में थर्ड चैम्पियनषिप प्राप्त की।