Loading...
अभी-अभी:

अन्नदाता अधिकार यात्रा पहुंची बागली, सरकार की नितियों से किसान परेशान

image

Sep 2, 2018

रवी पाटीदार - राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ द्वारा प्रदेश में निकाली जा रही है अन्नदाता अधिकार यात्रा रविवार के दिन बागली तहसील में पहुंचे जहां पर किसानों द्वारा यात्रा का  स्वागत किया गया अन्नदाता अधिकार यात्रा 15 अगस्त को मंदसौर से प्रारंभ हुई थी जोकी अन्य क्षेत्र का भ्रमण करते हुए रविवार बागली विकासखंड में पहुंची यात्रा प्रदेश के संपूर्ण 51 जिलों में 75 दिनों में 7000 हजार किमी का सफर तय करेगी।

किसानों के हक के लिए निकाली गई यात्रा

महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार कक्काजी ने कहा की किसानों के हक के लिए यह यात्रा निकाली जा रही हैं सरकार के निकम्मे पन के चलते आज किसान परेशान हैं कक्काजी ने कहा की सरकार ने  किसानों के साथ वादा खिलाफी की हैं  किसानों को फसल मे  लागत से ढेड दुगना देने का वादा किया था लेकिन आज तक किसानों को फसल की लागत का ढेड दुगना नही मिल पाया हैं।

सरकार की नितियों से किसान परेशान

कक्काजी ने कहा की   किसान आंदोलन के दोरान किसानों के खिलाफ दर्ज किए गए प्रकरण  यदी सरकार  चुनाव से पहले वापस नही लेती हैं तो  इस बार सरकार बदल देगे राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ किसानों के साथ खडा हैं कक्काजी ने सरकार को आडे हाथ लेते हुए कहा की केन्द्र व प्रदेश की सरकार की नितियो से किसान के साथ साथ आम जन भी परेशान हैं।