Loading...
अभी-अभी:

अशोक नगरः पर्यावरण संरक्षण एवं स्वास्थ्य जागरूकता के लिये चलाया गया अभियान पछार सायकिल क्लब

image

Aug 5, 2019

राजेश दुबे- पर्यावरण संरक्षण एवं स्वास्थ्य जागरूकता के लिये अशोक नगर विधायक जजपाल सिंह जज्जी द्वारा शहर में बीते माह पछार सायकिल क्लब के गठन किया गया था। विधानसभा में भी वह साइकिल से ही जाने लगे हैं। रविवार को विधायक के नेतृत्व में करीब आधा सैकड़ा से ज्यादा लोग साइकिल से शाडोरा पहुंचे। यहाँ उन्होंने हनुमान टेकरी पर वृक्षारोपण किया। अशोक नगर शहर के पछार ग्रुप ने अशोक नगर से शाढौरा तक पछार साइकिल रैली का आयोजन किया। रैली को शहर के 77 वर्षीय बुजुर्ग हरवंश जुनेजा ने साईकिल चला कर युवाओं की इस मुहिम का समर्थन किया। रास्ते में गुगौर मढ़ी में रैली का स्वागत किया गया।

पछार साईकिल क्लब के सभी सदस्यों का ढोल आतिशबाजी के साथ हुआ स्वागत

शाडोरा कस्बे में साइकिल रैली के पहुंचने पर रेलवे फाटक के पास सिटी पब्लिक स्कूल ने स्वागत किया। बस स्टैंड पर स्थानीय लोगों ने विधायक श्री जज्जी एवं पछार साईकिल क्लब के सभी सदस्यों का ढोल आतिशबाजी के साथ स्वागत किया। इसके बाद पूरे कस्बे में साइकिल रैली निकाली गई। नगर परिषद के द्वारा हनुमान टेकरी पर सौ से ज्यादा पौधे रोपे गये। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप के अशोक नगर विधायक जजपाल सिंह जज्जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक नगर कलेक्टर डॉ मंजू शर्मा ने की। शाढौरा नगरपरिषद अध्यक्ष श्रीमती मुन्नीबाई, पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत, जिला पंचायत सीईओ अजय कटेसरिया, अपर कलेक्टर अनुज कुमार रोहतगी, शाढौरा तहसीलदार कमल मंडेलिया, नायव तहसीलदार आलोक श्रीवास्तव, नगरपरिषद सीएमओ राजेश शर्मा, ब्लाक अध्यक्ष सुधीर सिंह, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष शिवराज सिंह रघुवंशी, विजय सिंह रघुवंशी, हरिओम शर्मा, युवक कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष राकेश रघुवंशी, जिला महासचिव निखिल रघुवंशी, नीतू शर्मा, भास्कर सिंह मंच पर उपस्थित रहे।

पर्यावरण जागरूकता के तहत लगाये गये कई सौ पेड़

नगर परिषद के सीएमओ राजेश शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। पछार ग्रुप के एडमिन हितेन्द्र बुधौलिया ने ग्रुप के द्वारा चलाये जा रहे कार्यो को विस्तार से बताया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुऐ विधायक जजपाल सिंह जज्जी ने कहा कि कुछ दिन पूर्व उन्होंने शहर में कुछ युवाओं के साथ पछार साइकिल क्लब का गठन किया है। हमने तय किया है कि पर्यावरण संरक्षण एवं स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर हम दैनिक जीवन में साइकिल का प्रयोग करेंगे। इसी संकल्प के तहत वह विधानसभा भी साइकिल से जाते हैं। उन्होंने कहा कि शाढौरा की हनुमान टेकरी को भी हराभरा कर सकते हैं। कलेक्टर डॉ मंजू शर्मा ने कहा कि जिले में पर्यावरण संरक्षण का बड़ा अभियान चल रहा है। उसके तहत कई स्थानों पर वृक्ष लगाए जा रहे हैं। शाडोरा में भी पूरी पहाड़ी पर पेड़ लगा कर इसे सुंदर स्थान बनाया जा सकता है। पछार ग्रुप द्वारा किये जा रहे कार्यो की उन्होंने सराहना की। विधायक श्री जज्जी ने कहा कि में कई बार हनुमान टेकरी शाढौरा आया हूँ और हनुमान टेकरी को विकसित कर सुन्दर बनाने का एक बड़ा संकल्प है जो शाढौरा सहित क्षेत्र के लोगों के सहयोग से जरुर संभव होगा। शीघ्र ही हनुमान टेकरी की भूमि का सीमांकन कर विकास की रुपरेखा तैयार की जाएगी। हनुमान टेकरी पर करीव  एक सैकड़ा पेड़ लगाए गये और लगाये गए पेड़ों के संरक्षण की जिम्मेदारी भी ली गई।