Loading...
अभी-अभी:

BHOPAL: 2 हजार स्थानों पर होगा होलिका दहन, जानें होलिका दहन के लिए कौनसा है उत्तम मुहुर्त

image

Mar 19, 2024

BHOPAL: शहर में होली पर्व को लेकर होलिका दहन उत्सव समितियों द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। बाजारों में जहां पर्व को लेकर पिचकारी, गुब्बारे, रंग- गुलाल की दुकानें सज गईं हैं, वहीं समितियों द्वारा डांडा लगा दिया गया है। होली 25 मार्च की है, लेकिन दहन 24 मार्च को होगा। इसके साथ ही पांच दिवसीय रंगों के पर्व की शुरुआत हो जाएगी। जानकारी के अनुसार शहर में इस बार 2000 स्थानों पर होली जलेगी। मां चामुंडा दरबार के पुजारी गुरुजी पंडित रामजीवन दुबे ने बताया कि होलिका दहन पर इस बार छह विशेष योग धन शक्ति, त्रिग्रही, बुधादित्य, रवि, सर्वार्थ सिद्धि व वृद्धि योगों के साथ उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में होलिका दहन किया जाएगा।

यह रहेगा मुहूर्त

फाल्गुन पूर्णिमा 24 मार्च को सुबह 9:54 बजे प्रारंभ हो रही है, जो 25 मार्च को दोपहर 12:29 बजे तक रहेगी। ऐसे में होलिका दहन 24 मार्च और रंगों वाली होली 25 मार्च को खेली जाएगी। हिंदू पंचांग के अनुसार, रात 11:15 बजे शुरू होकर 25 मार्च को 12: 23 बजे पर होलिका दहन समाप्त होगा। ऐसे में होलिका दहन के लिए आपको कुल एक घंटे 14 मिनट का समय मिलेगा।

असमंजस की स्थिति है, लेकिन पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर प्रदोष काल में होलिका के पूजन की मान्यता है।

इन योग में होगा दहन

होलिका दहन : रात 11:13 बजे से रात 12:33 के मध्य होगा। होलिका दहन सर्वार्थ सिद्धि योगः सुबह 07:34 बजे से अगले दिन सुबह 06:19 बजे तक। भद्राः सुबह 9:55 से आरंभ होकर रात 11:13 बजे तक, होलिका दहन के लिए केवल 1 घंटा 20 मिनट का समय।

इन स्थानों पर होगा दहन शहर में मुख्य रूप से चौक बाजार,

इतवारा, बुधवारा, मंगलवारा, पीरगेट, रोशनपुरा चौराहा, चांदबड़, सराफा बाजार, बस स्टैंड, करोंद, कोलार, आनंद नगर समेत 2000 स्थानों पर मुख्य रूप से होलिका का दहन किया जाएगा। इसी के साथ शहर की कालोनियों के लोग भी छोटे रूप में होलिका का दहन करेंगे।

होलिका दहन के लिए रात 11:13 बजे से रात 12:33 बजे तक का है उत्तम मुहूर्त

Report By:
Author
ASHI SHARMA