Loading...
अभी-अभी:

रतलामः किसानों के मुआवजे को लेकर भाजपा ने कांग्रेस को ललकारा 

image

Nov 5, 2019

अमित निगम - प्रदेश भाजपा के आव्हान पर सोमवार को जिला भाजपा ने रतलाम शहर के महू रोड फव्वारा चौक पर किसान आंदोलन का शंखनाद किया। जिलेभर से आए कार्यकर्ताओं के बीच भाजपा नेताओं के भाषण में खासी तल्खी दिखी। प्रदेश में गरमाये राजनीतिक माहौल के बीच स्थानीय भाजपा नेता सीएम कमलनाथ से लेकर प्रदेश के कई मंत्रियों को घेरते नजर आए।

प्रदेश में अचानक गरमाई राजनीतिक के बाद भाजपा के तेवर सख्त

कर्ज माफी में देरी, किसानों को बैंकों के नोटिस, ज्यादा राशि के बिजली बिल, बिजली की कम आपूर्ति, भ्रष्टाचार और विकास योजनाओं को बंद करने जैसे मसलों पर भाजपा नेताओं प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर सीएम को ललकारा। इसके पश्चात भाजपा नेताओं ने फव्वारा चौक से कलेक्टर कार्यालय तक मार्च किया एवं प्रतीकात्मक बिजली के बिलों को जलाया। इस दौरान रतलाम शहर रतलाम ग्रामीण जावरा विधायक आंदोलन में मौजूद थे।