Loading...
अभी-अभी:

बैतूलः प्रदेश सरकार के खिलाफ भाजपा ने कलेक्ट्रेट का घेराव कर गिरफ्तारी दी

image

Mar 10, 2019

युवराज गौर- कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा ने कलेक्ट्रेट का घिराव किया। आंदोलन के दौरान करीब एक सैकड़ा भाजपाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस बीच भाजपाई और पुलिस में जमकर झूमाझटकी हुई।

प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा किसानों युवाओं और समाज के विभिन्न वर्गों के साथ धोखाधड़ी कर रही है। पूर्व की सरकार द्वारा चलाई गई जन कल्याणकारी योजनाओं को बंद करने के विरोध में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमन्त खण्डेलवाल के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया। नारेबाजी की कलेक्ट्रेट का घेराव करते समय पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी हुई। पुलिस ने एक सैकड़ा भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया।

98 लोगों की सांकेतिक गिरफ्तारी की गई

इनका कहना है कि प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने कर्ज माफी के नाम पर किसानों को झूठे प्रमाण पत्र बांटे है। किसानों के साथ धोखाधड़ी की है।  जिसको लेकर भाजपा ने दो हजार कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट का घेराव किया है और 6 सौ कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी है।  पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने कांग्रेस सरकार के दो माह के कार्यकाल में कमलनाथ ने कोई भी ऐसी घोषणा नहीं की जिस पर उन्होंने अमल किया हो। भाजपा द्वारा प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ कलेक्ट्रेट का घेराव किया गया था। जिस पर  98 लोगों की सांकेतिक गिरफ्तारी की गई थी और एसडीएम द्वारा उन्हें मौके पर ही रिहा किया गया