Loading...
अभी-अभी:

कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में भाजपा का जंगी प्रदर्शन, रैली में सम्पतिया उइके और पूर्व केबिनेट मंत्री हुए शामिल

image

Mar 10, 2019

शिवराम बर्मन : डिंडोरी में मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ किसानों युवाओं एवं आमजन से किए गए वादे पूरे ना करने का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी ने पूरे प्रदेश भर में मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करते हुए सभी जिला एवं संभाग मुख्यालयों में विरोध प्रकट किया।

रैली में हजारों की संख्या में शामिल हुए लोग
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला भाजपा डिंडोरी ने भी हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं और ग्रामीण क्षेत्र से आए हुए किसानों और युवाओं के साथ विशाल रैली और जुलूस निकाला। प्रदेश सरकार के खिलाफ रैली एवं जुलूस के लिए दूर-दराज  भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्रों से आए हुए सैकड़ों की संख्या में किसानों और विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता गण  भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष संजय साहू के नेतृत्व में तथा राज्यसभा सांसद संपतिया उइके, मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश धुर्वे ,जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति प्रकाश धुर्वे ,एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक अवधिया, पूर्व विधायक दुलीचंद उरैती के मार्गदर्शन में सभा का आयोजन किया गया।

कलेक्ट्रेट कार्यालय का किया घेराव
जहां मध्यप्रदेश में काबिज कांग्रेस की सरकार के द्वारा किए जा रहे किसान विरोधी कार्य एवं जन विरोधी नीतियों पर विरोध प्रकट किया गया। सभा के पश्चात विशाल रैली के रूप में भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी नगर भ्रमण करते हुए मुख्य बस स्टैंड अवंती बाई चौराहा पहुंचे और वहां से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंच कर कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव किया।