Loading...
अभी-अभी:

जबलपुरः भाजपा नेता गोपाल भार्गव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का देश व्यापी प्रदर्शन

image

Sep 11, 2019

अरविन्द दुबे- देश सरकार के कामकाज से नाराज भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश व्यापी प्रदर्शन किया। जबलपुर में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने घंटी बजा कर घंटानाद किया। भाजपा नेता गोपाल भार्गव के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ता नौदरा ब्रिज पर जमा हुए। इसके बाद पैदल कलेक्टर कार्यालय के लिए रवाना हुए लेकिन पुलिस ने उन्हें घंटाघर चौक पर बैरिकेट लगा कर रोक दिया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने पुलिस की इस कार्यवाही का विरोध किया और आगे बढ़ने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने वाटर ब्रॉउजर से पानी की तेज धार छोड़ कर कार्यकर्ताओं को पीछे हटने के लिए मजबूर कर दिया।

गोपाल भार्गव सहित लगभग एक सैकड़ा कार्यकर्ता गिरफ्तार

पुलिस की इस कार्यवाही से नाराज कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठ कर अपना विरोध जताया। पुलिस ने इस प्रदर्शन के दौरान प्रतीकात्मक तौर पर गोपाल भार्गव सहित लगभग एक सैकड़ों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया, जिन्हें कुछ देर के बाद छोड़ दिया गया। नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कहा कि प्रदेश सरकार धन की कमी की बात कर रही है लेकिन सच्चाई यह है कि सरकार के द्वारा फिजूल खर्ची में कमी नहीं की जा रही है और सरकारी धन को अपने उपयोग में खर्च किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष बनने के लिए जबरदस्त जोड़ तोड़ चल रही है, यह पार्टी अपने आप में अनोखी है, इसे तो किसी म्यूजियम में रख देना चाहिए।