Loading...
अभी-अभी:

बड़वानीः भाजपा ने किया कलेक्ट्रेट का घेराव, बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी

image

Sep 11, 2019

सचिन राठौड़ - बड़वानी भाजपा द्वारा प्रदेश भर में आयोजित घंटा नाथ आंदोलन के तहत बड़वानी कलेक्ट्रेट कार्यालय पर जमकर हंगामा हुआ। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद के नेतृत्व में कमलनाथ सरकार के खिलाफ भरी हुंकार ढोल ताशे नगाड़ों के साथ नारेबाजी कर पहुंचे कलेक्ट्रेट। कलेक्ट्रेट का गेट बंद होने पर सांसद ने गेट पर चढ़कर फाँदने का प्रयास किया। प्रदेश सरकार पर लगाए गम्भीर आरोप, बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी।

भाजपाइयों के खिलाफ शान्ति भंग की धारा 151 में कार्यवाही करने के निर्देश

बड़वानी सांसद के नेतृत्व में कल घंटा नाथ आंदोलन के तहत स्थानीय बड़वानी विधायक और हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता कमलनाथ सरकार के खिलाफ एकजुट होकर ढोल तासो के साथ कलेक्टर कार्यालय पंहुचे, लेकिन उन्हें पुलिस प्रशासन ने गेट पर ही रोक दिया। जिसके बाद सांसद सहित कार्यकर्ताओं ने गेट फांद कर कार्यालय जाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें सफल नहीं होने दिया। भाजपाई मांग पर अड़ गए कि उन्हें कार्यालय जाने दिया जाय या उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाए। जिस पर पुलिस अधीक्षक ने सभी भाजपाइयों के खिलाफ शान्ति भंग की धारा 151 में कार्यवाही करने के निर्देश दे दिए। जिसके बाद बड़वानी पुलिस सभी कार्यकर्ताओं को धारा 151 में कार्यवाही करते हुये हिरासत में लेने की कार्यवाही कर रही है। फिलहाल कार्यवाही जारी है। वहीं पत्रकारों से बात करते हुए सांसद गजेंद्र पटेल ने प्रदेश सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा पूर्व भाजपा सरकार के जन हितैषी योजनाओं को बंद कर दिया गया और जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है।